Uttarakhand:-दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

0
6

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)से मंगलवार को लोक भवन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे आगामी 27 फरवरी से 01 मार्च तक लोक भवन में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव-2026 का मास कम्युनिकेशन विभाग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने वसंतोत्सव के लाइव स्ट्रीमिंग,और सोशल मीडिया माध्यमों से प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस तक हमारे इस आयोजन की जानकारी मिले। विगत वर्ष भी दून विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजन का लाइव प्रसारण और पूरा कवरेज किया गया था।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के फूलों की विशेष पहचान है और यह प्रदेश के लिए एक बड़ा वरदान है।उन्होंने कहा कि फूलों के माध्यम से आर्थिक विकास की नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं।उन्होंने कहा कि इस आयोजन को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय का अर्थशास्त्र विभाग शोध कर अपने सुझाव दे। साथ ही उन्होंने पूरे आयोजन का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र प्रसाद ममगाईं तथा मीडिया एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो.राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here