Uttarakhand:-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आएंगे उत्तराखंड के दौरे पर सरकार और संगठन संग 27 की चुनाव रणनीति पर होगा मंथन  

0
6

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे में सरकार और संगठन पर विस्तृत चर्चा के साथ 27 के चुनाव रणनीति पर होगा मंथन। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि शीघ्र होने वाले इस पहले प्रवास में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडल से लेकर प्रदेश और सरकार में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक लेंगे। जी के भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इसी तरह यात्रा प्रबंधन को लेकर स्पष्ट किया कोई वीआईपी दर्शन नहीं,भगवान के हो रहे सबको समान दर्शन। वहीं कांग्रेस प्रभारी के दौरे पर तंज कसा कि किसी के दौरे से फर्क नहीं पड़ने वाला,अब स्वयं कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश की उम्मीदों के लिए भारी हो गई है।

  • कोर ग्रुप,मंत्रियों के अतिरिक्त एक जिला, मंडल टीम संग बैठक में परखेंगे जमीनी तैयारी!
  • 7 में एकतरफा जीत की दृष्टि से मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन:-भट्ट।
  • कोई वीआईपी दर्शन नहीं,भगवान के सबको हो रहे समान दर्शन:-भट्ट।
  • प्रभारी नही, कांग्रेस स्वयं जनभावनाओं पर भारी:-भट्ट।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष के 3 दिवसीय प्रवास को लेकर जबरदस्त उत्साह,शानदार स्वागत की तैयारी

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों पर पूछे गए सवालों के ज़बाब में श्री भट्ट ने ये बात कही। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे को लेकर बताया कि शीघ्र 5 राज्यों के परिणामों के बाद वे 3 दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आयेंगे। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक वे जगह-जगह पर उनका शानदार स्वागत करने को उत्सुक हैं।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष का सरकार और संगठन संग 27 की चुनाव रणनीति पर होगा मंथन

अपने प्रवास में अध्यक्ष जी बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री,पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। प्रदेश संगठन द्वारा राज्य के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य का खाका खींचते हुए,विधानसभावार पार्टी की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के कामों का जनता पर प्रभाव,विधायकों के प्रदर्शन और क्षेत्रवार मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी तरह जिन सीटों पर पार्टी जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाई थी उसके लिए विशेष रणनीतिक योजना का खाका तैयार किया जाएगा। इस बार भाजपा सभी विधानसभाओं को जीतने की दृष्टि से बनने वाली चुनावी योजनाओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। 

 एक जिले और एक मंडल स्तर की पदाधिकारी बैठक लेकर जमीनी तैयारी भी परखेंगे

इसके अतिरिक्त पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी वह लेने वाले हैं। जिसमें सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर आवश्यक रणनीतिक विशेष सुझाव भी दिए जायेंगें।पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ साथ एक जिले और एक मंडल स्तर की पदाधिकारी बैठक लेकर वह जमीनी तैयारी को भी परखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य के मंत्रिमंडल सदस्यों की बैठक भी लेंगे,जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वहन और उसके प्रभाव पर विस्तृत जानकारी की जाएगी। सरकार के कामों को युद्ध स्तर पर पूरा कर 27 चुनावों के लिए कमर कसने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे।

 भगवान के सबको समान दर्शन,विपक्ष राजनीति कर देवभूमि की छवि खराब करने से बचे

इसी तरह चार धाम यात्रा में वीआईपी दर्शन को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा भगवान के दरबार में व्यवस्था सबके लिए समान हैं और कोई भी विशेष नहीं है। बाबा केदार भी अपने सभी भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। जहां तक प्रदर्शन की बात है तो सबको अपनी बात कहने का लोकतंत्रिक अधिकार है। सरकार की तैयारी शानदार है,लिहाजा विपक्ष को यात्रा को लेकर भ्रम फैलाने और देवभूमि की छवि खराब करने के प्रयासों से बचना चाहिए।

 प्रभारी के दौरे से फर्क नहीं पड़ेगा,स्वयं कांग्रेस पार्टी ही जनभावनाओं पर भारी है,कुमायूं दौरे की तरह,गढ़वाल दौरे के परिणाम भी अच्छे नहीं रहने वाले

उन्होंने कांग्रेस प्रभारी के गढ़वाल दौरे को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का निजी मामला है। लेकिन इतना जरूर है कि उनका पिछला कुमायूं दौरा बहुत अच्छे परिणाम वाला नहीं रहा,ठीक ऐसा ही कुछ गढ़वाल में भी रहने वाला है। अभी तो यह भी तय नहीं है कि वे धार्मिक यात्रा पर हैं या राजनीतिक। फिलहाल तो उनके प्रभारी के आने से प्रदेश कांग्रेस की स्थिति में कोई सुधार नहीं आने वाला है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता जनता के अरमानों पर ही बहुत भारी पड़ रहे हैं,जिसे वह जल्द से जल्द उतारना चाहती है। लिहाजा उनके आने जाने से प्रदेश की राजनीति में कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here