Dehradun:-राज्यपाल गुरमीत सिंह से लोक भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने की मुलाकात

0
4

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.)के स्वयंसेवकों ने मुलाकात की। इन स्वयंसेवकों ने 26 जनवरी,2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। साथ ही उन स्वयंसेवकों ने भी भेंट की,जिन्हें माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा सम्मानित किया गया है।

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेवा भाव के साथ एन.एस.एस.से जुड़ना युवाओं के लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड जैसे वैश्विक महत्व के मंच पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करना अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है,जिसे देश ही नहीं बल्कि विश्वभर में देखा जाता है।

राज्यपाल ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त स्वयंसेवकों की भी सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान लाखों युवाओं में से चुनिंदा व्यक्तियों को ही प्राप्त होता है। उन्होंने इसे न केवल व्यक्तिगत सफलता,बल्कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।

युवाओं को प्रेरित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वे समाज में ‘ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि स्वयंसेवक एन.एस.एस.के मूल सिद्धांतों-सेवा-समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व को समाज में पहुंचाने का कार्य करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा,एन.एस.एस.के क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना,राज्य एन.एस.एस.अधिकारी सुनैना रावत आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here