उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके,जानमाल की कोई खबर नहीं

0
1652

उत्तराखंड के कई हिस्सों में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जोशीमठ, चमोली, मसूरी,अल्मोड़ा और पौड़ी में सुबह 5 बजकर 58 मिनट के करीब रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप के बाद जानमाल की कोई खबर नहीं है।

जोशीमठ में पीपलकोटी से 17 किलोमीटर में उत्तर पश्चिम दिशा में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। हालांकि भूकंप के कारण किसी जानमाल की खबर नहीं है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई है। झटके लगने के बाद लोग हदशत में घरों से बाहर भागने लगे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र चमोली का जोशीमठ क्षेत्र बताया जा रहा है। भूकंप के झटके चमोली,अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल सहित कई इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप 5 किमी की उथली गहराई पर स्थित था। सतह के करीब होने के कारण उथले भूकंपों को गहरे भूकंपों की तुलना में अधिक मजबूती से महसूस किया जाता है।