Facebook Instagram Twitter Youtube
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • चंपावत
    • टिहरी
    • नई दिल्ली
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति
  • धर्म-अध्यात्म
  • एक्सक्लूसिव
  • साहित्य-कला
  • सेहत
  • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
    • ख़बरें पहाड़ की माटी की
    • खेल
    • विचार
    • वीडियो संग्रहालय
    • संवाद जाह्नवी
    • साक्षात्कार
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
प्राइवेसी पालिसी
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
संवाद जान्हवी
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • चंपावत
    • टिहरी
    • नई दिल्ली
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति
  • धर्म-अध्यात्म
  • एक्सक्लूसिव
  • साहित्य-कला
  • सेहत
  • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
    • ख़बरें पहाड़ की माटी की
    • खेल
    • विचार
    • वीडियो संग्रहालय
    • संवाद जाह्नवी
    • साक्षात्कार
Facebook Instagram Twitter Youtube
Home उत्तराखंड न्यूज Uttarakhand Uniform Civil Code:-उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC,समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर...
  • उत्तराखंड न्यूज
  • देहरादून

Uttarakhand Uniform Civil Code:-उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC,समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपा ड्राफ्ट

By
admin
-
February 2, 2024
0
543
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Telegram

    उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में बनी समिति ने शुक्रवार को ड्राफ्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 से पूर्व हमने उत्तराखण्ड राज्य की जनता से भारतीय जनता पार्टी के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लाने का वादा किया था।


    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने वादे के मुताबिक हमने सरकार गठन के तुरंत बाद ही पहली कैबिनेट की बैठक में ही समान नागरिक संहिता बनाने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय लिया था और 27 मई 2022 को उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई। समिति में सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कोहली,उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह,दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल एवं समाजसेवी मनु गौड़ को सम्मिलित किया गया।
    समिति द्वारा दो उप समितियों का गठन भी किया गया। जिसमें से एक उपसमिति का कार्य “संहिता“ का प्रारूप तैयार करने का था। दूसरी उप समिति का कार्य प्रदेश के निवासियों से सुझाव आमंत्रित करने के साथ ही संवाद स्थापित करना था। समिति द्वारा देश के प्रथम गांव माणा से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए प्रदेश के सभी जनपदों में सभी वर्ग के लोगों से सुझाव प्राप्त किये गये। इस दौरान कुल 43 जनसंवाद कार्यक्रम किये गये और प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों के साथ 14 जून 2023 को नई दिल्ली में चर्चा के साथ ही संवाद कार्यक्रम पूर्ण किया गया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिये समाज के हर वर्ग से सुझाव आमंत्रित करने के लिये 08 सितम्बर 2022 को एक वेब पोर्टल लॉन्च करने के साथ ही राज्य के सभी नागरिकों से एसएमएस और वाट्सअप मैसेज द्वारा सुझाव आमंत्रित किये गये। समिति को विभिन्न माध्यमों से दो लाख बत्तीस हजार नौ सौ इक्सठ (2,32,961) सुझाव प्राप्त हुए। जो कि प्रदेश के लगभग 10 प्रतिशत परिवारों के बराबर है। लगभग 10 हजार लोगों से संवाद एवं प्राप्त लगभग 02 लाख 33 हजार सुझावों का अध्ययन करने हेतु समिति की 72 बैठकें आहूत की गई।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समिति से रिपोर्ट प्राप्त कर राज्य की जनता एवं राज्य सरकार की ओर से समिति के सभी विद्वान सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और आशा की गई कि समिति के सदस्यों का यह योगदान राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये एक मील का पत्थर साबित होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन और परीक्षण कर यथाशीघ्र उत्तराखंड राज्य के लिये समान नागरिक संहिता कानून का प्रारूप तैयार कर संबंधित विधेयक को आगामी विधान सभा के विशेष सत्र में रखेगी। इस कानून को लागू करने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ेगी।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम,विनय शंकर पाण्डेय,विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते,समान नागरिक संहिता के सदस्य सचिव अजय मिश्रा एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

    समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी’’ का सीएम धामी ने किया विमोचन


    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी एवं ललित जोशी द्वारा निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है।
    मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू.सी.सी.के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।

    • TAGS
    • National News
    • UCC
    • ucc-will-soon-be-implemented-in-uttarakhand-draft-of-the-uniform-civil-code-submitted-to-cm-pushkar-singh-dhami
    • uniform civil code
    • Uniform Civil Code in Uttarakhand
    • Uniform Civil Code will be implemented in the state soon
    • UTTARAKHAND
    • Uttarakhand Latest News
    • uttarakhand news
    • Uttarakhand News Update
    • Uttarakhand Uniform Civil Code
    • Uttarakhand Uniform Civil Code News
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखंड न्यूज
    • उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC
    • उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता
    • पुष्कर सिंह धामी
    • समान नागरिक संहिता
    • समान नागरिक संहिता उत्तराखंड
    • समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट
    • समान नागरिक संहिता कानून
    • समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपा ड्राफ्ट
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Telegram
      Previous articleBudget 2024:-उत्तराखंड भाजपा की प्रतिक्रिया कहा-बजट में कई योजनाएं प्रदेश के लिहाज से अहम,महिला,युवा और वंचितो को होगा लाभ,सर्वश्रेष्ठ राज्य के विजन को सार्थक करने में सहायक साबित होगा बजट
      Next articleNew Delhi:-सीएम पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉ.महेन्द्र नाथ पाण्डेय से की भेंट,हरिद्वार BHEL के स्वामित्व की अनुप्रयुक्त 492 एकड़ भूमि उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने का किया अनुरोध
      admin
      https://www.samvadjanhvi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-मुख्य सचिव ने की क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स परियोजना के तहत राज्य शीर्ष समिति की बैठक

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से की मुलाकात

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एसएसबी के ऑल-वुमन माउंट श्रीकंठ अभियान-2026 को किया फ्लैग-ऑफ

      I'M SOCIAL

      20,822FansLike
      0FollowersFollow
      2,263FollowersFollow
      0SubscribersSubscribe

      MOST COMMENTED

      उत्तराखंड न्यूज

      मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी...

      admin - September 2, 2021 0
      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य...

      Haridwar:-गंगा स्वच्छता में जनभागीदारी,सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चलाया बाणगंगा...

      May 1, 2025

      सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर बोले मुख्य सचिव-यस के बजाए नो...

      November 22, 2022

      ‘राणा’जी माफ करना…53 साल के हुए हिंदी फिल्मों के सशक्त अभिनेता...

      November 11, 2020

      MOST POPULAR

      चारधाम यात्रा-2022 का हुआ औपचारिक शुभारंभ,संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई...

      May 5, 2022

      Dehradun:-मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा,एनएच पीडब्ल्यूडी...

      July 5, 2025

      Uttarakhand:-लोक भवन तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2026 शुरू,राज्यपाल गुरमीत सिंह ने फूलों से...

      February 27, 2026

      Dehradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की...

      September 22, 2024
      Load more

      LATEST NEWS

      Dengue Attack:-देहरादून DIT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर में छात्रों ने किया रक्तदान,पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा-डेंगू महामारी में रक्त के अभाव में किसी...

      admin - September 15, 2023 0

      दिल्ली मयूर विहार भाजपा जिलाध्यक्ष डा.विनोद बछेती ने की सीएम पुष्कर धामी से भेंट,गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का...

      April 18, 2022

      उत्तराखंड-धामी 2.0 सरकार का एक माह का कार्यकाल पूरा,विकास के पटल पर अभी बहुत कुछ करना होगा बड़ी चुनौती

      April 23, 2022
      ABOUT US
      संवाद जान्हवी पर आप उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, फोटो, वीडियो हर जानकारी प्राप्त कर सकते है
      Contact us: admin@samvadjanhvi.com
      FOLLOW US
      Facebook Instagram Twitter Youtube
      • About
      • Privacy Policy
      • Contact
      © samvadjanhvi.com
      MORE STORIES
      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-मुख्य सचिव ने की पीएम प्रगति पोर्टल के तहत भारतनेट,दिल्ली देहरादून...

      admin - July 21, 2024 0
      उत्तराखंड न्यूज

      उत्तराखंण्ड में सीएम पुष्कर धामी ने अफसरों को दिया महत्वपूर्ण टास्क

      admin - July 13, 2021 0