Uttarakhand:-दून विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम धामी,नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का करेंगे उद्घाटन

0
5

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार 13 अगस्त को प्रातः11:00 बजे को दून विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विद्यार्थियों से ‘युवा संवाद’ में उनके विचारों को जानने के लिए उनके बीच होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नवनिर्मित पुस्तकालय भवन व स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंस की प्रयोगशाला तथा दून विश्वविद्यालय कम्युनिटी रेडियो 88.4 एफ एम रेडियो का उद्घाटन कर रेडियो पर अपना संदेश भी युवाओं को प्रसारित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here