
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ,ऋषिकेश एवं पंजाब के पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी भूपेंद्र गिरि जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल और स्वामी भूपेंद्र गिरि जी के बीच आध्यात्मिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ समाज में संत परंपरा की भूमिका तथा जनकल्याण के कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ.स्वामी भूपेंद्र गिरि जी ने राज्यपाल को भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ की ओर से संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर जलाल उस्मान के सरपंच सरदार गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।
















