
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं.86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु ₹49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु ₹58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹34.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं.07 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 05 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान हेतु ₹1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।




















