अपर मुख्य सचिव ने ली आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध बैठक,अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

0
581

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय में आगामी विधानसभा बजट सत्र तथा राज्यपाल के अभिभाषण की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी विधानसभा बजट सत्र के लिए उचित व्यवस्था करने तथा सभी विभागीय सचिवों को नियोजन,वित्त तथा विधायी विभागों  को सम्पूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागों में ओनरशिप स्प्रिट के साथ काम करने का आग्रह किया है। बैठक में सचिव डा.आर मीनाक्षी सुंदरम,शैलेश बगोली,डॉ.राजेश कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।