Facebook Instagram Twitter Youtube
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • चंपावत
    • टिहरी
    • नई दिल्ली
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति
  • धर्म-अध्यात्म
  • एक्सक्लूसिव
  • साहित्य-कला
  • सेहत
  • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
    • ख़बरें पहाड़ की माटी की
    • खेल
    • विचार
    • वीडियो संग्रहालय
    • संवाद जाह्नवी
    • साक्षात्कार
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
प्राइवेसी पालिसी
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
संवाद जान्हवी
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • चंपावत
    • टिहरी
    • नई दिल्ली
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति
  • धर्म-अध्यात्म
  • एक्सक्लूसिव
  • साहित्य-कला
  • सेहत
  • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
    • ख़बरें पहाड़ की माटी की
    • खेल
    • विचार
    • वीडियो संग्रहालय
    • संवाद जाह्नवी
    • साक्षात्कार
Facebook Instagram Twitter Youtube
Home उत्तराखंड न्यूज Dehradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की...
  • उत्तराखंड न्यूज
  • देहरादून

Dehradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने की पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’ की वर्चुअल समीक्षा,पर्यटन योजनाओं में हुए निवेश का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

July 16, 2025
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Telegram

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की ‘गेम चेंजर योजनाओं’की वर्चुअल समीक्षा की। जिसमें पर्यटन नीति-2023 के तहत राज्य में हो रहे निजी निवेश, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पर्यटन नीति लागू होने के बाद हुए कुल निजी निवेश,एम.ओ.यू.की स्थिति एवं उनकी ग्राउंडिंग और विभिन्न पर्यटन योजनाओं में हुए निवेश का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने का नहीं,बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण,स्थानीय रोजगार सृजन और पलायन रोकने का माध्यम है।

    मुख्यमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन के प्रचार-प्रसार और यात्रियों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का भविष्य पर्यटन आधारित समावेशी विकास में निहित है,जिसे सरकार प्राथमिकता से आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने मसूरी और नैनीताल सहित सभी बड़े टूरिस्ट स्पॉट की कैरिंग कैपेसिटी का आकलन किए जाने के साथ नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित करने पर ध्यान देने को कहा।

    मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्थानीय परिवारों को होम स्टे से जोड़ने,तकनीकी व वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने तथा ट्रैकिंग रूट्स के निकट स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ‘ट्रैकिंग ट्रैक्शन सेंटर होम-स्टे अनुदान योजना’ को तेजी से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना’ की भी समीक्षा की और युवाओं को समयबद्ध ढंग से ऋण व अनुदान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने योजना से प्रेरित युवाओं,होम स्टे से जुड़े गांवों और पलायन में आई कमी का मूल्यांकन भी आवश्यक बताया।

    मुख्यमंत्री ने ‘गोल्जू कॉरिडोर’(अल्मोड़ा,चम्पावत,घोड़ाखाल)के मास्टर प्लान के अंतर्गत कार्य प्रारंभ करने एवं रुद्रप्रयाग के धार्मिक स्थलों को एकीकृत पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के भी निर्देश देते हुए माउंटेन बाइकिंग,पैराग्लाइडिंग,एयरो स्पोर्ट्स,रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों के नियमित संचालन हेतु योजना तैयार करने, प्रचार-प्रसार हेतु विशेष बजट प्रस्तावित करने एवं स्थलों की वहन क्षमता का आकलन करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने विवाह पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संभावित स्थलों की पहचान एवं प्रचार-प्रसार के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’की अवधारणा को साकार करने हेतु गंगोत्री व ध्याणोत्थान क्षेत्र को वेलनेस एवं आध्यात्मिक हब के रूप में विकसित करने हेतु एक माह में कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गेम चेंजर योजनाएं’न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं,बल्कि राज्य के नागरिकों,विशेषकर महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। उन्होंने सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,अनुदानों के पारदर्शी वितरण और प्राप्त निवेश को ज़मीनी लाभ में बदलने के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के विस्तार की रणनीति तैयार करने एवं पंचायत स्तर पर थीम-आधारित ‘टूरिज्म विलेज’विकसित करने पर भी बल दिया गया।

    समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि ‘दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास योजना’के अंतर्गत अब तक 1085 लाभार्थियों को लगभग 50 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जा चुका है और 5331 होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं। जबकि वर्ष 2025-26 में 245 नए होम स्टे जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना को टिहरी,नैनीताल और चमोली जिलों में विशेष सफलता मिली है। इसी प्रकार,‘ट्रैकिंग ट्रैक्शन योजना’ के माध्यम से 115 गांवों में 584 स्थानीय लाभार्थियों को जोड़ा गया है तथा 18 ट्रैकिंग सेंटर विकसित किए गए हैं। टिहरी,उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़ इसके प्रमुख लाभार्थी क्षेत्र रहे हैं।

    बैठक में बताया गया कि राज्य में 5 करोड़ रुपये से अधिक की उच्च मूल्य परियोजनाओं को आकर्षित करने और 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक के स्थानीय निवेशकों को सहयोग देने के लिए ‘पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना’लागू की गई है। अभी तक एकल खिड़की प्रणाली के तहत 909 आवेदन पंजीकृत हो चुके हैं,जिनमें 70 प्रतिशत निवेशक 5 करोड़ रुपये से कम धनराशि वाले हैं।

    बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन,प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु,मीनाक्षी सुन्दरम,पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल,उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    • TAGS
    • Chief Minister Pushkar Singh Dhami
    • CM Dhami did a virtual review of the game changer schemes of the Tourism Department
    • directed to submit a detailed account of the investments made in tourism schemes
    • National News
    • tourism department
    • Tourism department uttarakhand
    • UTTARAKHAND
    • Uttarakhand Latest News
    • uttarakhand news
    • Uttarakhand News Update
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखंड की ताज़ा खबरें
    • उत्तराखंड न्यूज
    • उत्तराखंड समाचार
    • पर्यटन योजनाओं में हुए निवेश का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
    • पर्यटन विभाग उत्तराखंड
    • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पर्यटन विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की वर्चुअल की समीक्षा
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Telegram
      Previous articleHarela Festival 2025:-उत्तराखंड राजभवन में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व,राज्यपाल ने कहा-प्रकृति का संरक्षण केवल आज की आवश्यकता नहीं,बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व है
      Next articleNew Delhi:-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से सीएम धामी ने की भेंट,राज्य के पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं के लिए अतिरिक्त हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए जाने का किया अनुरोध
      admin

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

      उत्तराखंड न्यूज

      Dehradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास...

      उत्तराखंड न्यूज

      Champawat:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची श्री हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण,‘नशामुक्ति सद्भावना दौड़’ को दिखाई हरी झंडी

      I'M SOCIAL

      20,822FansLike
      0FollowersFollow
      2,263FollowersFollow
      0SubscribersSubscribe
      - Advertisement -

      MOST COMMENTED

      उत्तराखंड न्यूज

      Dehradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दी सिंगटाली पुल के लिए 57 करोड़...

      admin - August 20, 2025 0
      गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान...

      Almora:-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के नेतृत्व में सोमेश्वर में निकाली गई...

      May 21, 2025

      Uttarakhand:-मुख्य सचिव ने की सेब,कीवी,ड्रैगन फ्रूट आदि से उत्पादन सम्बन्धित योजनाओं...

      August 12, 2026

      Dehradun:-पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार...

      August 12, 2025

      MOST POPULAR

      UTTARAKHAND:-कांग्रेस नेता हरीश रावत के बयान ‘रूपये कमाने में लगी ब्यूरोक्रेसी’...

      July 8, 2025

      Uttarakhand:-मुख्य सचिव ने की पीएम प्रगति पोर्टल के तहत भारतनेट,दिल्ली देहरादून...

      July 21, 2024

      मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिये स्वीकृत की...

      October 29, 2021

      उत्तराखंड-चकराता में भीषण सड़क हादसा,खाई में गिरी गाड़ी 15 लोगों की...

      October 31, 2021
      Load more

      LATEST NEWS

      Dehradun:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुरू किया ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’,कहा-‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान

      admin - May 30, 2025 0

      उत्तरकाशी-माँ गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री धाम में हंस फाउंडेशन की बड़ी पहल,गंगोत्री में किया स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ

      May 4, 2022

      देहरादून के विज्ञान धाम में विकसित होगी साइंस सिटी,खगोल एवं अंतरिक्ष विज्ञान की घटनाओं से रू-ब-रू होंगे उत्तराखंड के लोग

      February 5, 2021
      ABOUT US
      संवाद जान्हवी पर आप उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, फोटो, वीडियो हर जानकारी प्राप्त कर सकते है
      Contact us: admin@samvadjanhvi.com
      FOLLOW US
      Facebook Instagram Twitter Youtube
      • About
      • Privacy Policy
      • Contact
      © samvadjanhvi.com
      MORE STORIES
      उत्तराखंड न्यूज

      उत्तराखंड में समूह ’ग’ परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव...

      admin - March 2, 2023 0
      उत्तराखंड न्यूज

      Dehradun:-‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत लोक भवन में विभिन्न राज्यों...

      admin - January 22, 2026 0