
दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव के शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो गएI चुनाव में प्रज्वल भट्ट,अध्यक्ष व वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित हुएI मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.पुरोहित ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाईI दून विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए मतदान हुआ जिसमें विभिन्न स्कूल सोसाइटी के निर्वाचित सदस्यों ने वोट डालेI मतदान के बाद परिणाम की घोषणा हुई।

मुख्य चुनाव अधिकारी व अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कीI चुनाव में प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष,आकृति नौटियाल उपाध्यक्ष,वैभव बर्थवाल सचिव,मौली भट्ट संयुक्त सचिव एवं निखिल बिनवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुएI
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो.एच.सी.पुरोहित ने दून विवि की छात्र परिषद चुनाव प्रक्रिया उत्कृष्ट एवं आदर्श बतायाI उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार का कोई खर्च छात्रों को नहीं करना होता हैI परिषद में हर स्कूल से निर्वाचित प्रतिनिधि छात्र परिषद की कार्यकारिणी के सदस्य होते हैI चुनाव लड़ने के लिए छात्र को परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक एवं 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य हैI कुलपति प्रो.सुरेखा डंगवाल ने नवीन कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी केन्द्रित शिक्ष्ण एवं शोध इकोसिस्टम विकसित करने के लिए विवि प्रशासन,शिक्षक और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैI
चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रो.आशीष कुमार,डॉ.प्राची पाठक,डॉ.कोमल,प्रो.एस.एस.सुथार,डॉ.सुनीत नैथानी,डॉ.आबशार अब्बासी,प्रशांत मेहता व दिनेश चन्द्र पुरोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाईI















