National:-राज्यसभा में महेंद्र भट्ट ने की केंद्र से उत्तराखंड में नदियों की सफाई,प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग

0
11

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने केंद्र से उत्तराखंड में नदियों की सफाई,प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की है। जिसमें उन्होंने नदियों के पुनरुद्धार और वैज्ञानिक तकनीकी से सफाई की गंभीर समस्या निवारण हेतु एक विशेष “हिमालयी नदी प्रबंधन पैकेज” पर जोर दिया।

उनके द्वारा राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान उत्तराखंड की नदियों में जमा मलवे की सफाई,जल प्रबंधन तथा बाढ़ नियंत्रण की समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों में आई दैवीय आपदाओं के कारण अलकनंदा,मंदाकिनी,भागीरथी और धौलीगंगा जैसी प्रमुख नदियों के तल में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है। जिससे नदियों का तल ऊपर उठ रहा है और मामूली वर्षा में भी जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाता है। इससे तटीय बस्तियों,कृषि भूमि और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर खतरा बढ़ गया है।

उन्होंने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से इस विशेष परिस्थिति का सामना करने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने का आग्रह किया है। जिसके तहत उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नदियों के पुनरुद्धार और वैज्ञानिक सफाई के लिए एक विशेष “हिमालयी नदी प्रबंधन पैकेज” जारी किया जाए। इसके साथ ही नदियों से निकाले गए मलबे के वैज्ञानिक निस्तारण और उसके व्यावसायिक उपयोग के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here