Uttarakhand:-राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन से सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर डी.एस.बसेड़ा(से नि)ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर डी.एस.बसेड़ा(से नि)ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सरलता और समय पर मिलना चाहिए, उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। राज्यपाल ने ईसीएचएस के माध्यम से चिकित्सा सुविधाओं और सीएसडी कैंटीन की सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर उप निदेशक सैनिक कल्याण लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेन्द्र प्रसाद भट्ट (से नि) भी उपस्थित रहे।