Uttarakhand:-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ,भाजपा उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल,धर्मपुर,देहरादून में चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 07 अक्टूबर 2026 को किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता,कल्पनाशीलता एवं विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं,सह संयोजक घनश्याम शर्मा,कार्यालय सचिव जगमोहन रावत आमंत्रित अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राकेश जैन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

प्रथम–श्रेया,कक्षा 8-A

द्वितीय–प्रियांशी राणा,कक्षा 7-B

तृतीय–मनप्रीत,कक्षा 8-B

चित्रकला प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

प्रथम–अनिका पांडे,कक्षा 8-B

द्वितीय–अदिति,कक्षा 8-B

तृतीय–स्वर्णिमा, कक्षा 6-B

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को वंदना सत्र में उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा दोनों गतिविधियों में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उपरोक्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता,अभिव्यक्ति कौशल,राष्ट्रभावना एवं समाज के प्रति सेवा-भाव को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने वाले शिक्षकों सुश्री मंजू,मानसी पांडे,डिंपल,विनीता,वीरेंद्र को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।