
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि)ने रविवार को लोक भवन में अपना जन्मदिन शार्प मेमोरियल स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। राज्यपाल ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके स्नेहपूर्ण अभिवादन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इसके उपरान्त लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। राज्यपाल ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक भवन परिवार की यह आत्मीयता उनके लिए अत्यंत भावनात्मक एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने इस स्नेह और अपनत्व के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर,सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन,विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल,अपर सचिव रीना जोशी,परिसहाय अमित श्रीवास्तव,मेजर सुमित कुमार शादिजा,वित्त नियंत्रक डॉ.तृप्ति श्रीवास्तव,संयुक्त निदेशक सूचना डॉ.नितिन उपाध्याय सहित लोक भवन के अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

















