Facebook Instagram Twitter Youtube
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • चंपावत
    • टिहरी
    • नई दिल्ली
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति
  • धर्म-अध्यात्म
  • एक्सक्लूसिव
  • साहित्य-कला
  • सेहत
  • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
    • ख़बरें पहाड़ की माटी की
    • खेल
    • विचार
    • वीडियो संग्रहालय
    • संवाद जाह्नवी
    • साक्षात्कार
Search
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
प्राइवेसी पालिसी
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
संवाद जान्हवी
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • पौड़ी गढ़वाल
    • नैनीताल
    • चमोली
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • चंपावत
    • टिहरी
    • नई दिल्ली
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • रूद्रप्रयाग
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति
  • धर्म-अध्यात्म
  • एक्सक्लूसिव
  • साहित्य-कला
  • सेहत
  • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
    • ख़बरें पहाड़ की माटी की
    • खेल
    • विचार
    • वीडियो संग्रहालय
    • संवाद जाह्नवी
    • साक्षात्कार
Facebook Instagram Twitter Youtube
Home उत्तराखंड न्यूज Uttarakhand:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का...
  • उत्तराखंड न्यूज
  • देहरादून

Uttarakhand:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’अभियान को विद्यार्थियों से मिल रही अभूतपूर्व प्रतिक्रिया,2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध

By
admin
-
August 22, 2026
0
72
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Telegram

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्यभर से अब तक 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं सुझाव पोर्टल पर जमा कर उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा किया है।

    • ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन,2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध।
    • कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर साझा किए अपने विचार।
    • पर्यटन,रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य,तकनीक,पर्यावरण समेत 8 प्रमुख विषयों पर युवाओं ने दिया विजन।
    • श्रेष्ठ 140 विचारों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं करेंगे विद्यार्थियों से संवाद।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते 10 अगस्त को प्रदेशभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन संवाद करते हुए उनसे आह्वान किया था कि वे बताएं कि आने वाले वर्षों में वे अपने उत्तराखंड को किस रूप में देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस आह्वान के बाद सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अभियान में भागीदारी की।

    विद्यार्थियों ने पर्यटन,रोजगार,सामाजिक विकास,वन एवं पर्यावरण,शिक्षा,स्वास्थ्य,तकनीक सहित आठ प्रमुख विषयों पर अपने सुझाव और नए विचार प्रस्तुत किए हैं। खास बात यह है कि ये केवल निबंध नहीं,बल्कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और भविष्य के प्रदेश को लेकर उनकी सोच का दस्तावेज बन रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों से प्राप्त अच्छे और व्यावहारिक सुझावों का स्वयं अवलोकन किया जाएगा तथा उपयोगी विचारों को राज्य की नीतियों एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं में शामिल करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

    अभियान के अंतर्गत 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सचिवों के साथ अपने विचारों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन विद्यार्थियों के साथ स्वयं संवाद कर उनके विजन और अनुभवों को सुनेंगे। इसके साथ ही श्रेष्ठ विद्यार्थियों को करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग और अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी व्यवस्था की गई है।

    पोर्टल पर निबंध जमा करने वाले विद्यार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। अभियान में प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही है।

    अभियान के संयोजक डॉ.राहुल अग्रवाल ने बताया कि नई पीढ़ी को सीधे राज्य की विकास प्रक्रिया और नीति निर्माण की सोच से जोड़ने की यह एक अभिनव पहल है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं। 24 अगस्त निबंध जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी न रहे, बल्कि ‘विकसित उत्तराखंड’ की संकल्पना और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार भी बने।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि-“हमारे विद्यार्थी केवल उत्तराखंड का भविष्य नहीं हैं, बल्कि उनके विचार आज के उत्तराखंड को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के माध्यम से हम नई पीढ़ी की सोच को सुन रहे हैं। युवाओं के अच्छे और व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश के विकास में स्थान दिया जाएगा। हमारा संकल्प है कि युवा जिस उत्तराखंड का सपना देख रहे हैं,उसे साकार करने में उन्हें भी सहभागी बनाया जाए।”

    • TAGS
    • 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजे निबंध
    • is receiving an unprecedented response from students over 2.5 lakh students have submitted essays
    • launched at the initiative of Chief Minister Pushkar Dhami
    • National News
    • The Uttarakhand of My Dreams campaign
    • UTTARAKHAND
    • Uttarakhand Latest News
    • uttarakhand news
    • Uttarakhand News Update
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखंड की ताज़ा खबरें
    • उत्तराखंड न्यूज
    • उत्तराखंड समाचार
    • मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पहल पर शुरू किए गए मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान को विद्यार्थियों से मिल रही अभूतपूर्व प्रतिक्रिया
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Telegram
      Previous articleNew Delhi:-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ‘The Economic Times World Leaders Forum 2026’कार्यक्रम में किया प्रतिभाग कहा-विकास,निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड
      Next articleHaridwar:-पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी कहा-संत समाज का मार्गदर्शन धर्म,संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
      admin
      https://www.samvadjanhvi.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी पहुंची उत्तराखंड,नगर निगम टाउन हॉल में प्रेस वार्ता एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-एसआईआर रोकने की मांग को लेकर भाजपा का विपक्षी दलों पर हमला कहा-संवैधानिक प्रक्रिया से जीतने में असफल लोगों की हताशा  

      उत्तराखंड न्यूज

      Uttarakhand:-भाजपा ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्ण क्षमता और मनोयोग से चुनावों में जुटने का किया आह्वाहन

      I'M SOCIAL

      20,822FansLike
      0FollowersFollow
      2,263FollowersFollow
      0SubscribersSubscribe

      MOST COMMENTED

      उत्तराखंड न्यूज

      मेलाधिकारी दीपक रावत ने लिया महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों का...

      admin - February 28, 2021 0
      मेलाधिकारी दीपक रावत ने शनिवार को महाकुम्भ की व्यवस्थाओं की तैयारियों आदि की दृष्टि से मेला क्षेत्र एवं घाटों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया।...

      Chardham Yatra 2026:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से चार धाम मार्ग...

      March 7, 2026

      अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम पुष्कर धामी ने टॉपर छात्राओं को...

      October 11, 2021

      Ram Mandir Pran Pratishtha:-उत्तराखंड भाजपा ने श्रीरामोत्सव को पार्टी मुख्यालय के...

      January 23, 2024

      MOST POPULAR

      Uttarakhand:-राज्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी विभिन्न योजनाओं के लिए...

      April 13, 2025

      UCC In Uttarakhand:-यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध को लेकर भाजपा का...

      May 16, 2023

      भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र भसीन का बड़ा बयान,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में...

      January 13, 2021

      Haridwar:-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया रुद्राभिषेक,प्रदेश वासियों की सुख...

      August 26, 2023
      Load more

      LATEST NEWS

      भव्य सैन्यधाम में प्रयोग के लिए अमर शहीदों के आंगन की पवित्र माटी लाने को रुट प्लॉन तैयार करने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री...

      admin - July 8, 2021 0

      मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानूबांस में किया ‘रबी कृषक महोत्सव-2021’ का शुभारंभ

      November 12, 2021

      Uttarakhand:-भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष का देहरादून दौरा,निकाय चुनाव को लेकर टटोली भाजपा संगठन की नब्ज,केदारनाथ उप चुनाव में मिली जीत के...

      December 7, 2024
      ABOUT US
      संवाद जान्हवी पर आप उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचार, फोटो, वीडियो हर जानकारी प्राप्त कर सकते है
      Contact us: admin@samvadjanhvi.com
      FOLLOW US
      Facebook Instagram Twitter Youtube
      • About
      • Privacy Policy
      • Contact
      © samvadjanhvi.com
      MORE STORIES
      उत्तराखंड न्यूज

      PM Modi New Cabinet:-केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड की भागेदारी पर कांग्रेस...

      admin - June 10, 2024 0
      उत्तरकाशी

      उत्तरकाशी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की जिला सेक्टर,राज्य सेक्टर,केंद्र पोषित,वाह्य सहायतित...

      admin - October 28, 2021 0