Dehradun:-महाअष्टमी के अवसर पर मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया राधा कृष्ण मंदिर में 151 कन्याओं का सामूहिक पूजन  

0
5

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित राधा कृष्ण मंदिर कुलड़ी में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 151 नौदुर्गा स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान पूर्वक सामूहिक पूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई,उनके पांव पखारे,आरती उतारी तथा श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। इसके साथ ही कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व है,जो हमें नारी शक्ति के सम्मान और आदर का संदेश देता है। उन्होंने मां शक्ति से प्रार्थना कि की जिन-जिन क्षेत्रों में हम कार्य कर रहे हैं,उनमें हमें और अधिक ऊर्जा सामर्थ्य एवं सफलता प्रदान करें। ताकि हम जनसेवा के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने आगे कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी,भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश रावत,सतीश ढौंढियाल,कुशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here