
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत,पेयजल आपूर्ति,सिचाई,पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास,आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण,बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि हेतु कुल ₹1344 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं.-1 में विकासनगर कालोनी में नलकूप निर्माण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹63.62 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹2.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैन्ट के अन्तर्गत बंच केबिल से बचे क्षेत्र में बंच केबिल के कार्य हेतु ₹4.92 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹1.96 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ.भीमराव अम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्गीकरण किये जाने हेतु ₹25 लाख,जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम रैतोली में ग्रामीण निर्माण विभाग,प्रखण्ड रुद्रप्रयाग के अनावासीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु ₹3.85 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹1.54 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही पशुपालन विभाग के अन्तर्गत भराड़ीसैंण प्रक्षेत्र में बद्री गाय के संरक्षण और संवर्धन हेतु ₹30.03 करोड स्वीकृत किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में नवनिर्मित जिला न्यायालय काम्प्लैक्स में नए ज़िला न्यायालय परिसर की विशेष सेवाओं के संचालन तथा जिला न्यायालय परिसर की सफाई के कार्य के लिए कार्यदायी संस्था एनबीसीसी द्वारा गठित आंगणनों की नियोजन विभाग,टी.ए.सी.द्वारा औचित्यपूर्ण लागत क्रमशः₹239.51 लाख ₹199.86 लाख (कुल ₹4.39 करोड)धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला योजना हेतु सुसंगत लेखाशीर्षकों में प्राविधानित धनराशि ₹1018 करोड को समस्त जिलाधिकारियों के निवर्ततन पर रखे जाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु उपकालिक को बिजली पारेषण एवं वितरण राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ छूट हेतु प्राविधानित धनराशि ₹100 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है,जिसके सापेक्ष कुल धनराशि ₹27.74 करोड़ अवमुक्त किये जाने तथा पिटकुल द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु राज्य सरकार की वार्षिक योजना में वाह्य सहायतित योजना (एडीबी पोषित) के अन्तर्गत प्राविधानित बजट ₹ 478.88 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹150.00 करोड की धनराशि तथा राज्य योजना के अन्तर्गत पी.एफ.सी.वित्त पोषित निर्माणाधीन,संचालित योजनाओं के लिए अशंपूजी के रूप में प्राविधानित बजट के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹45.00 करोड अवमुक्त किये जाने के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु अनुदान मद में प्राविधानित धनराशि ₹110 करोड के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹55 करोड अवमुक्त किये का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के थाना पाटी में टाईप-2 के 06 एवं टाईप-3 का 01 आवासों के निर्माण हेतु ₹3.02 करोड स्वीकृत किये जाने के साथ ही पर्यटन विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के अर्न्तगत कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के कैम्प नाबीढांग में 09 इग्लू हटों का निर्माण किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा ऊखीमठ पिंगलापानी योजना हेतु ₹1.00 करोड तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र के जामणीखाल में पार्किंग निर्माण हेतु ₹83.64 लाख के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अर्न्तगत लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण हेतु केन्द्राश 25.55 करोड़ के सापेक्ष,10 प्रतिशत राज्यांश की धनराशि रू.2.84 करोड़ की स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
















