Kotdwar:-विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से की मुलाकात,क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से की चर्चा

0
106

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार से अपने निम्बूचौड़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैस एक आवश्यक (एसेंशियल) कमोडिटी है और इसकी उपलब्धता आम जनता के लिए सुचारु रूप से बनी रहनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि गैस की कालाबाजारी,जमाखोरी और अवैध डायवर्जन जैसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी निवेदन किया कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं(पैनिक) नहीं।प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है और गैस आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें,जिससे क्षेत्र में गैस आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।