Tag: Newly appointed Vice President of Uttarakhand State Backward Class Welfare Council
Uttarakhand:-उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सीएम धामी से भेंट कर व्यक्त किया आभार
उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री.पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया.इस मौके पर अशोक वर्मा ने कहा कि उनके बनने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं।
पार्टी ने जो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है उस दायित्व को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे,वर्मा ने यह भी कहा कि उनके विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाने का पुर जोर प्रयास किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए दी जा रही सुविधाओं को पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
अशोक वर्मा ने पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और महंत 108 कृष्णागिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कियाइसके उपरांत अशोक वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के कार्यालय पर पहुंचे जहां पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वर्मा का पुष्पगुच्छ बैठकर स्वागत किया गया पश्चात वर्मा ने सादगी से पदभार ग्रहण किया।












