Uttarakhand:-राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं सीएम धामी ने देश और प्रदेवासियों को दीं लोहड़ी,मकर संक्रांति,पोंगल,माघ और बिहू शुभकामनाएं

0
112

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि)ने लोहड़ी,मकर संक्रांति,पोंगल,माघ और बिहू के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख,समृद्धि,शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

 अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भारत के ये त्योहार हमारी अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ते हैं और हमें मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। ये पर्व जीवन में खुशी,उत्साह और नई उम्मीदें लाते हैं तथा हमें प्रकृति से जुड़े रहने की सीख भी देते हैं।

  उन्होंने कहा कि भारत की विविधता में एकता के प्रतीक ये सभी पर्व हमारी संस्कृति के वाहक हैं। विभिन्न क्षेत्रों में ये अलग-अलग रूप में मनाए जाते हैं लेकिन सबका ध्येय सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इन त्योहारों को खुशी और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और समाज में एकता बनाए रखें।  

मुख्यमंत्री ने भी प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन,प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।