Uttarakhand:-भाजपा ने प्रधानमंत्री की पेट्रोलियम पदार्थ,सोना-चांदी बचत अपील का किया पुरजोर समर्थन!

0
5

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पेट्रोलियम पदार्थों एवं सोना खरीदारी और विदेश यात्रा टालने की अपील का पुरजोर समर्थन किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा,राष्ट्रहित और आत्मनिर्भरता में देशवासियों के सहयोग का ये एक एक कदम,विकसित भारत के सफर में मीलों दूरी तय करने वाला साबित होगा। वहीं विपक्ष से इस मुद्दे पर नकारत्मक रुख त्यागने का आग्रह करते हुए कहा कि आपके पास भी मौका है,ऊर्जा एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में देश के साथ चलने का।

  • राष्ट्रहित,आत्मनिर्भरता के एक एक कदम से तय होगा विकसित भारत के मीलों का सफर:-भट्ट।
  • देशभक्त उत्तराखंडवासी ऊर्जा एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में पीएम के आग्रह का करेंगे अनुसारण:-भट्ट।
  • विपक्ष के पास भी मौका,ऊर्जा एवं आर्थिक सुरक्षा की दिशा में देश के साथ चलने का:-भट्ट।

उन्होंने मीडिया में जारी प्रतिक्रिया कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिमी एशिया संकट के चलते पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने,सोना-चांदी न खरीदने और विदेशी यात्राओं को टालने की अपील की है। जिसका भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है और अपेक्षा करते है कि सभी देशभक्त उत्तराखंडवासी पीएम के आग्रह का अनुसारण करेंगे। पीएम की यह अपील वर्तमान खाड़ी युद्ध की परिस्थितियों में राष्ट्रहित और आत्मनिर्भरता की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है

उन्होंने कहा,राष्ट्रहित में त्याग की भावना से पीएम ने देश के हित में यह बड़ी अपील की है। जो न केवल उपदेश नहीं,बल्कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों में एक ‘जिम्मेदार नागरिक’ बनने का आह्वान है। ये आग्रह,आत्मनिर्भरता भारत बनाने में भी एक सहायक कदम है क्योंकि ईंधन का कम उपयोग,मितव्ययता और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से भारत की विदेशी मुद्रा बचेगी और देश आत्मनिर्भर भी बनेगा।

वहीं जोर देते हुए कहा कि दुनिया आज पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के कारण पेट्रोल,डीजल,गैस और सीएनजी आदि ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है लिहाजा हम 140 करोड़ देशवासियों को मिलकर वैश्विक तेल आपूर्ति में व्यवधान की इस चुनौती का सामना करना है। इस दिशा में पीएम यह अपील ‘आर्थिक आत्मरक्षा’ के रूप में ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

उन्होंने विपक्षी नेताओं से पीएम की अपील पर नकारत्मक रुख नहीं अपनाने का आग्रह किया है। साथ ही कहा,देश को पीएम मोदी की नीति और नीयत पर पूरा भरोसा है। इससे पहले नोट बंदी और करोना संकट में लिए उनके सभी निर्णयों के साथ प्रत्येक भारतवासी खड़ा हुआ था। तब भी विपक्ष ने लगातार इन मुद्दों पर भ्रम और झूठ फैलान का प्रयास किया और अपनी ही विश्वसनीयता गिराई। एक बार फिर विपक्ष के पास मौका है अपना खोया विश्वास वापिस पाने का। अन्यथा देशहित में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने,विदेशी मुद्रा बचाने और आत्मनिर्भर के इस दूरदर्शी कदम पर देश पीएम मोदी के साथ चल पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here