
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी में बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व.श्रीनिवास पोस्ती के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री गुप्तकाशी स्थित उनके आवास पहुँचे,जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण एवं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित रहा। उनका सेवाभाव,आस्था और सादगी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है,जिसकी स्मृतियाँ सदैव जीवित रहेंगी।
गुप्तकाशी में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्व.अटल वाजपेयी जी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुप्तकाशी (जनपद रुद्रप्रयाग) में वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता स्व.अटल वाजपेयी जी के आवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री जी ने स्व.अटल वाजपेयी जी के संगठनात्मक योगदान एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
















